पुराने हिंदी गीतों पर आधारित कार्यक्रम “एक सुरमयी शाम…
लूथरा’ज़ स्वर साधना म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा पुराने हिंदी गीतों पर आधारित कार्यक्रम “एक सुरमयी शाम – संगीत फ़नकारों के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पंजाब कला भवन, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में रविवार, 18 जनवरी को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी के मधुर गायक पुराने हिंदी गीतों की प्रस्तुति देंगे। संगीत संयोजन डॉ. अरुण कांत द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजक श्री बलविंदर सिंह लूथरा, श्रीमती आशा लूथरा, डॉ. सुधांशु शेखर एवं श्री सविंदर सिंह मेहता हैं।
कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
अतः 18 जनवरी, शाम 4 बजे से इस सुरमयी संध्या का आनंद लेने के लिए अपनी तारीख अभी से सुरक्षित कर लें। 🎶


