लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

24×7 जल सप्लाई प्रोजेक्ट शुरू से ही भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था : कांग्रेस पार्टी….

कांग्रेस पार्टी का लगातार यह स्टैंड रहा है कि 24×7 जल सप्लाई प्रोजेक्ट शुरू से ही भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था और चंडीगढ़ के लिए इसकी मौजूदा उपयोगिता पर भी सवालिया निशान था। इस प्रोजेक्ट को शहर की ज़रूरतों को ध्यान में रखे बिना जल्दबाजी में योजनाबद्ध और लागू किया गया था। इसी प्रोजेक्ट की वजह से चंडीगढ़ नगर निगम, जिसके पास 2015 में लगभग 500 करोड़ रुपये का सरप्लस फंड था, अब भारी कर्ज में डूब चुका है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा के अनुसार, कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस प्रोजेक्ट की योजना बनाने और लागू करने के दौरान भारी मात्रा में पैसों का लेन-देन हुआ था। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पार्टी और उसके सांसद मनीष तिवारी ने 04 अगस्त 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मनीमाजरा में इस प्रोजेक्ट के पहले उद्घाटन का बहिष्कार किया था।

पार्टी प्रवक्ता ने आगे कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा आज नगर निगम की बैठक में 24×7 इस जल आर्पूति परियोजना की कड़ी आलोचना इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के जन-समर्थक रुख की पुष्टि करती है। प्रशासक द्वारा इस जल आर्पूति प्रोजेक्ट और उसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट को खारिज किया जाना, बीजेपी नेताओं और पार्षदों के मुंह पर एक तमाचा है, जो भ्रष्टाचार से लबालब इस परियोजना का लगातार समर्थन कर रहे थे।

चंडीगढ़ कांग्रेस उन अधिकारियों और बीजेपी नेताओं के खिलाफ एक उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग करती है, जिन्होंने आपस में मिलीभगत करके इस तुगलकी प्रोजेक्ट की योजना बनाई और इसे लागू किया, जिसके कारण नगर निगम की वित्तीय स्थिति की कमर टूट गई है।

 

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस।