लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मनरेगा के नाम और प्रावधानों से छेड़छाड़ के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) के नाम में बदलाव तथा इसके अंतर्गत मौजूद कई महत्वपूर्ण प्रावधानों में संशोधन के विरोध में सेक्टर-35, चंडीगढ़ में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ एक बड़ा और जोरदार प्रदर्शन किया।

इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“महात्मा गांधी अमर रहें” और “महात्मा तेरा ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहनिंदर सिंह लक्की ने कहा कि महात्मा गांधी का त्याग और योगदान देश के लिए अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है और कांग्रेस द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में लोकसभा में पारित बिल, जिसके तहत मनरेगा का नाम बदला गया है, भाजपा की संकीर्ण और नकारात्मक सोच को दर्शाता है। मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना कांग्रेस ने गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई थी, लेकिन आज इसके मूल स्वरूप को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मजदूरी भुगतान में 60:40 का नया अनुपात लागू कर राज्यों पर 60 प्रतिशत मजदूरी का बोझ डालना और केंद्र द्वारा केवल 40 प्रतिशत वहन करना मजदूरों के साथ सीधा अन्याय है। इससे न केवल राज्यों की वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ेगा, बल्कि गरीब मजदूरों के अधिकारों पर भी सीधा प्रहार होगा।

हरमोहनिंदर सिंह लक्की ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी और चंडीगढ़ में भी हर गांव, कॉलोनी और सेक्टर में विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों, गरीबों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।

इस प्रदर्शन में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, पार्षद गुरप्रीत गाबी, सचिन गालब, दिलावर सिंह, सुरजीत ढिल्लों, नरिंदर नंदी, आसिफ चौधरी, राजीव मॉडगिल, ज़ाहिद परवेज़ खान, संजीव गाबा, ममता डोगरा, हाजी युनुस, अच्छे लाल गौड़, संदीप गुर्जर, जाफर इरफ़ान, कमलेश बनारसीदास, बी.एम. खन्ना, परवीन टीटू, सुभाष, विक्टर सिद्ध, रजनी तलवार, लेखपाल, अजय शर्मा मैरी, अमृतलाल काला, राजदीप सिद्धू, बलराज, धर्मवीर, रमेश आहूजा, मनीष लाम्बा, विनू चहान, राजीव चौधरी, के.एस. चौधरी, नेतराम, राहुल, मंजूर खान, डॉ. केशमप्रीत राणोदेवी, वेदप्रकाश, सिमरन, सन्नी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

— हरमोहनिंदर सिंह लक्की

अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी