लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ पुलिस अधिकारीयों को नवंबर 2023 से नहीं दिया जा रहा चिकित्सा भत्ता : एडवोकेट विवेक हंस गरचा…

चंडीगढ़ 10 जून 2025 ( ) न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने चंडीगढ़ पुलिस के अकाउंट विभाग अधिकारीयों पर सवाल उठाये उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के जो अधिकारी दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहे जिन्होंने अपनी जवानी के दिन शहर वासियों की सेवा में न्योछावर कर दिये। आज उनके रिटायर होने के बाद उनकी खबर लेने वाला कोई भी नहीं, चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारीयों की एडवोकेट विवेक हंस गरचा के पास लगातार आ रही शिकायतों से पता चला कि पिछले कई सालों से कई पुलिस अधिकारीयों के पेंशन इन्क्रीमेंट भी होल्ड पर हैं। अकॉउंट ब्रांच में किसी का कहना है कि विभाग के पास उचित फण्ड ना होने की वजह से चिकित्सा भता जारी करने में देरी हो रही है जबकि सच्चाई यह है कि अकाउंट ब्रांच में बैठे अधिकारी किसी ना किसी बहाने फाइल्स पर निराधार ऑब्जेक्शन बार- बार लगाकर अधिकारीयों का समय ख़राब करते हैं जिसे पूरी करते करते अधिकारीयों की समय अवधि समापत हो जाती है जिससे वे अपना चिकित्सा भता नहीं ले पाते। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि शहर के लोगों से चलान के नाम पर हर साल करोड़ो रूपये कमाने वाले चंडीगढ़ पुलिस विभाग के पास मेडी क्लेम देने के लिए शायद एक फूटी कोड़ी भी नहीं, जो विभाग अपने कर्मचारियों को चिकित्सा भता समय पर नहीं दे पा रहा, उनके अन्य विभागों का क्या हाल होगा यहीं से अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

रिटायर हो चुके बजुर्ग पुलिस अधिकारीयों को सरकारी अस्पतालों में भी ईलाज करवाने में काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण भुढ़ापे में भी विभाग को अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस अधिकारीयों के ईलाज में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस विभाग द्वारा नवंबर 2023 से आज तक कई अधिकारीयों का चिकित्सा भता जारी नहीं किया गया। शायद विभाग उन जवानों के मारने का इंतजार कर रहा है। जिस पर चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारीयों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।