लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड नंबर 24 में वाटर वर्क्स ने लगाया विशेष जागरूकता कैंप….

चंडीगढ़:–चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 24 में पब्लिक हेल्थ वाटर वर्क्स की तरफ से एक विशेष जागरूकता कैंप लगाया गया। सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में सीनियर डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैम्प जागरूकता कैम्प में किसी ने नए वाटर कनेक्शन, पानी के बिलों का भुगतान, टी टी वाटर, पानी के मीटर में खराबी, लो प्रेशर और वाटर विभाग से सम्बंधित कोई भी डिस्प्यूट हो उसके लिए जानकारी दी गई। इस मौके पर मीटर कनेक्शन के जे ई अरविंद कुमार, टी टी वाटर के जे ई- सुखराज देओल, टी टी वाटर के मीटर रीडर्स ने हिस्सा लिया।

सीनियर डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि पिछले कुछ समय से वार्ड निवासियों की ओर से वाटर वर्क्स से सम्बंधित समस्याओं को लेकर शिकायतें आ रही थी। लोगों का कहना था कि नए पानी के कनेक्शन और बिल को लेकर काफी दिक्कत आ रही है। उसी को ध्यान में रखते हुए पब्लिक हेल्थ वाटर वर्क्स के सहयोग से यह विशेष जागरूकता कैम्प आयोजित किया गया है। इस अवसर पर वार्ड और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने अपने बिलों का और पानी के सम्बंध में आ रही विभिन्न समस्याओं से विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और ज्यादातर समस्याओं का समाधान मौके पर करवा दिया गया।

इस मौके पर एसडीओ ललित ने लोगों की चार से छह महीने की किश्त बनाकर लोगों को पानी के बिल भुगतान करने के लिए कहा। ताकि उनका पानी का कनेक्शन ना कटे।