लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

समाजसेवी करण वासुदेव ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की…..

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हैं। गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे से बीच में ही स्वदेश वापस लौट आए हैं।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ से समाजसेवी करण वासुदेव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। और इसमें मारे गए निर्दोष नागरिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल मानवता के विरुद्ध अपराध है, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती भी है।

करण वासुदेव ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस अमानवीय कृत्य में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करे और आतंक के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने शहीद हुए निर्दोष नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और सरकार से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को यथोचित मुआवजा और हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

करण वासुदेव ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने सुंदरबनी में प्रदर्शन किया और शहर बंद रखा। प्रदर्शनकरियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आंतकवादियों पर कड़ी कर्रवाई की मांग की।