लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के नेता अभी से हो गए बेरोजगार : अनिल कुमार राणा…

घरौंदा, 30 अगस्त ():  हरियाणा कांग्रेस के सीनियर नेता अनिल कुमार राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की खोखली नीतियों एवं जमीनी हकीकत से पूरी तरह अवगत है, जिसके चलते हरियाणा में निकट भविष्य में होने वाले विस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। राणा ने कहा कि हरियाणा भाजपा का युवा मोर्चा बेरोजगारों का मुखौटा न बनें। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भूपेंदर हुड्डा का आवास  घेरने कि बजाए अपने आलाकमान से सवाल करें। राणा ने कहा कि 10 वर्ष नौजवानों के लिए कुछ न करने वाली भाजपा सरकार अब चुनाव से पहले ही अपने युवा नेताओं को सड़कों पर बेरोजगार बनाकर धरने प्रदर्शन करने के लिए विवश हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ में बीते दिन भूपेंदर हुड्डा का आवास घेरने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा अभी से हुड्डा का आवास घेरना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी साबित होती है।

राणा ने कहा कि कर्मचारी, किसान, शिक्षक व बुजुर्गों सहित ऐसा कोई वर्ग नहीं होगा जो भाजपा की नीतियों से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है और अब उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस में विश्वास जता रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव व हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जनता से की गई हर गारंटी पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव मेें प्रदेश की खट्टर सरकार का विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा धर्म के नाम पर ढिंढोरा पीटने लगती है, झूठी घोषणाओं और आश्वासनों का झुनझुना बजाने लगती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है क्योंकि लोग सरकार के कामकाज से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी वर्ग सबसे ज्यादा ठगा महसूस कर रहा है तथा भाजपा को आईना दिखाने में कर्मचारी सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।