लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 42 कम्युनिटी सेंटर में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित….

चंडीगढ़( ) :-सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में रविवार को रोटरी क्लब चंडीगढ़, चंडीगढ़ टेंट डीलर सोसाइटी और आर सी डब्ल्यू सेक्टर 42, मानव कल्याण परिसर चंडीगढ़ सहित सुनायम चंडीगढ़ के आपसी सहयोग से एक विशाल फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की अध्यक्षता में आयोजित इस फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का संचालन चीमा हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम के द्वारा किया गया। इस दौरान शुगर टेस्ट, आईज चेकअप, हियरिंग टेस्ट, ई सी जी और फिजियो की जांच के साथ साथ प्रशिक्षित और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा लोगों को फ्री मेडिकल परामर्श भी उपलब्ध रहा। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ टेंट डीलर सोसाइटी के चेयरमैन श्री जगतार सिंह, रोटरी क्लब चंडीगढ़ के प्रेजिडेंट रोटेरियन जतिंदर कपूर और आर सी डब्ल्यू ए सेक्टर 42 के प्रेजिडेंट श्री राजकुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थय की जांच करवाई।

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि रोटरी क्लब चंडीगढ़, चंडीगढ़ टेंट डीलर सोसाइटी और आर सी डब्ल्यू सेक्टर 42, मानव कल्याण परिसर चंडीगढ़ सहित सुनायम चंडीगढ़ के आपसी सहयोग से आज इस फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। मेडिकल कैंप के दौरान स्वास्थय जांच को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बनता था।

स्वास्थय जांच के दौरान यहाँ विभिन्न तरह की जांच की गई, वही प्रशिक्षित और विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा लोगों को फ्री मेडिकल परामर्श भी दिया गया है। लोगों को कुछ हद तक फ्री मेडिसिन भी वितरित की गई।