लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सतपाल जैन के जन्मदिवस पर बधाइयां देने वालों का लगा रहा तांता..

दिनांक 15 जून 2024 को अपने निवास स्थान पर चंडीगढ़ पूर्व सांसद श्री सत्यपाल जैन ने अपना जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भारी संख्या में नेतागणों और अफसरों ने सतपाल जैन को बधाई दी। पूरे दिन जन्मदिन दिवस पर बधाई देने वालों का सिलसिला नहीं रुक रहा था।

चंडीगढ़ व्यापारी नेता श्री करण वासुदेव ने भी सतपाल जैन जी को बधाई दी और भगवान से उनकी लंबी आयु के लिए दुआ की। करण वासुदेव ने बताया कि श्री जैन निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं।

इस दिन जैन 72 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं व 73 वें साल में कदम रख चुके हैं। शहर के पूर्व मेयर श्री देवेश मोदगिल ने बताया जैन साहब की गिनती भारत के प्रमुख संविधान विशेषज्ञ वकीलों में होती है। सुबह से शाम हो गई लेकिन बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।