लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

निर्दलीय उम्मीदवार बलजीत सिंह ने चंडीगढ़ को लेकर अपना विज़न किया स्पष्ट….

चंडीगढ़:-चंडीगढ़ लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बलजीत सिंह भी चुनाव मैदान में है। मूलतः फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी चंडीगढ़ शहर को ही अब अपना राजनीति क्षेत्र बनाना चाहते हैं। शहर की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर वो अपना विज़न लेकर शहर की जनता के बीच जा रहे हैं। क्या है उनके विचार और उनका विज़न उसे आज उन्होंने आज मीडिया के साथ सांझा किया।

बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार संजय टण्डन और कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी शहर की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आने पर यह जनता के बीच जाकर झूठे आश्वासन देकर अपने अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते हैं। शहर के वही बेसिक एजेंडे हैं, जिन पर इन पार्टियों के सांसद रहे, लेकिन उन्होंने इन एजेंडों पर कुछ नही किया। तो वो अब कैसे इन्हें हल करवा सकते है। भाजपा की तो यहां 10 साल सांसद रही लेकिन शहर की जनता उन्हें ढूंढती ही रहीं। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को 20000 लीटर पानी नही चाहिए, बल्कि उन्हें तो सुबह शाम 02-02 घंटे फूल प्रेशर से अतिरिक्त पानी देना ही काफी है।उन्होंने कहा कि लाल डोरा एक्सटेंशन, हाउसिंग बोर्ड के मकानों को आने वाले नोटिस, शेयर वाइज प्रोपर्टी ट्रांसफर, अनावश्यक थोपे गए टैक्सेज, युवाओं को रोजगार सहित शहर के बेसिक एजेंडे हैं। बलजीत सिंह ने कहा कि सब समस्यायों का समाधान होता है, इन मुद्दों का भी हल है। बशर्ते आप मे इन्हें हल करवाने का मादा हो। यह लोग जानते हैं कि वो अगर इन मुद्दों को हल करवा देंगे तो राजनीति किन मुद्दों पर करेंगे और फिर चुनाव क्षेत्र में क्या मुद्दे लेकर उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी वोट की ताकत को पहचानना चाहिए। उन्हें सोच समझ और विचार कर काबिल और उचित उम्मीदवार चुनें, जो उनकी आवाज़ बने और उनके मुद्दे हल करवाये। कहावत हैं न कि “हैव एप्पल ए डे- कीप द डॉक्टर अवे” । संयोग से उनका चुनाव चिन्ह भी एप्पल है, जो लोगों की सोच अनुरूप सही साबित होगा।

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में नीड बेसड बदलाव को रेगुलर करवाया जायेंगा। लीज होल्ड प्रोपर्टी को फ्री होल्ड करवाना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। रिहायशी प्रॉपर्टीज की शेयर वाइज या फ्लोर वाइज सेल परचेज कर रजिस्ट्रियों के लिए संसद में कानून पारित करवाया जायेगा। शहर की जनता पर अनावश्यक रूप से कोई नया कर नहीं थोपा जायेगा।