लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शहीदे आजम भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए विजय हिंदुस्तानी ने उपायुक्त के नाम दिया ज्ञापन…

चंडीगढ़, 9 मई। विजय हिंदुस्तानी पर भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने और देशभक्ति का ऐसा जुनून सवार है कि इसके लिए वह देश भर में शरीर में बैडिया डालकर भ्रमण पर निकल पड़ा है। विजय हिंदूस्तानी ने अपनी पीठ पर 250 से ज्यादा शहीद सैनिकों के नाम गुदवा रखे हैं। यही नहीं वह 342 तिरंगे अपनी छाती पर लोहे की रंगा पिन गड़वाकर एक घंटा 40 मिनट का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है।

विजय हिंदुस्तानी (26) शामली जिले के गांव भारसी का रहने वाला है। बुधवार को वह लघु सचिवालय में पहुंचा तो उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। हर कोई उसका परिचय और यात्रा पर निकलने की वजह पूछते नजर आया। विजय ने बताया कि वह एक यात्रा पर निकले हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाना है। इसके लिए वह हर जिले में जाकर अधिकारियों से मिलकर राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंप रहे हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के लघु सचिवालय में उपायुक्त के नाम अपना ज्ञापन एसडीएम चंडीगढ़ को सौंपा।

विजय ने बताया कि जब हमारा कोई फौजी भाई सीमा पर शहीद होता है तो राजनीति करने के लिए नेता उनके घर पहुंच जाते हैं मगर कुछ फौजी ऐसे होते हैं जिनके घर कोई नहीं जाता लेकिन वहां हमारी टीम जाती है और शहीद के परिजनों को हौंसला देती है। वह अब तक एक हजार से ज्यादा शहीदों के परिवारों से मिल चुके हैं। इससे पहले विजय हिंदुस्तानी शहीदों की याद में हरिद्वार से 51 तिरंगों की कावड़ भी लेकर आ चुके हैं। उनके साथ में रिटायर्ड एसपी देवेन्द्र सिंह, कमांडर इकबाल सिंह शेरगिल, अनुराग लाठवाल जी रहे ।।