लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सूद बिरादरी ने दिया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को समर्थन…

आज दिनांक 28.04.24 को सूद-भवन सेक्टर 44-ए चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अश्वनी सूद ने बिरादरी की तरफ से श्री संजय टंडन, भाजपा के चंडीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। सूद सभा के प्रेस सेक्रेटरी सचिन सूद तथा ज्वाइंट प्रेस सेक्रेटरी श्री मुकेश सूद ने बताया कि इस अवसर पर सूद सभा के जनरल सेक्रेटरी श्री सुधीर सूद, फाइनेंस सेक्रेटरी श्री खुशविंदर सूद, सभी पेट्रन्स तथा सभा के सभी पदाधिकारी के साथ बिरादरी के करीब 300 लोगों को मिलाकर कुल 500 लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री कुलभूषण गोयल मेयर पंचकूला श्री उमेश सूद एक्स चेयरमैन जिला परिषद, श्री मोहित सूद कन्वीनर बीजेपी स्टेट, श्री जसमनप्रीत म्युनिसिपल काउंसिलर सेक्टर 44 ए चंडीगढ़ ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर हिमाचल सभा, उत्तराखंड समाज, राधा कृष्ण मंदिर, मार्केट एसोसिएशन सेक्टर 44-D, चैंबर ऑफ़ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़, मणीमाजरा व्यापार मंडल, हिम एकता वेलफेयर महासंघ ने भी श्री संजय टंडन को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 44 ए चंडीगढ़ तथा गुरुद्वारा सेक्टर 44 ए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीन नारंग जी (बंटी) ने श्री संजय टंडन जी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।