India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पंजाब टीम द्वारा स्लम बच्चों में लंगर सेवा कार्य…

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पंजाब शाखा द्वारा पंचकूला में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोनिया मनचन्दा व पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज द्वारा आज दिनाँक 01-02-2023 को प्राचीन शिव मंदिर में लगभग 100 स्लम बच्चों में लंगर सेवा दी गई। इस आयोजन का प्रबंध ट्राइसिटी की अध्यक्ष कविता द्वारा किया गया। जे शाइन की तरफ से मंजू व सतविंदर प्लाहा अतिथि के रूप में मौजूद रही। टीम द्वारा बच्चों को छोले कुल्चे, फ्रूटी, कुरकुरे व फल का वितरण किया गया। खाना व स्नेक्स पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। इन आयोजन में सोनिया मनचन्दा , अदिति भारद्वाज , मंजू , सतविंदर, रितिका जैन, प्रीति व नेहा खन्ना शामिल हुए।

संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने पंजाब टीम के इस नेक व सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। अम्बिका शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम हमेशा से ही महिलाओं व बच्चों के कार्य करती रही है और आगे भी ऐसे ही नेक कार्य करती रहेगी।

लाइव कैलेंडर

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें