अग्नीपथ योजना के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस ने पंचकूला में निकाली मशाल यात्रा….

दिनांक 3 जुलाई 2022को हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से पंचकूला में मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद भगत सिंह चौक 11 – 15 से भगवान वाल्मीकि चौक सेक्टर 12A तक की गई। फौज बचाओ ,देश बचाओ भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई अग्नीपथ योजना के विरोध में व देश के नौजवानों के समर्थन में एक मशाल यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा के प्रभारी श्री सीबी चौहान जी विशेष रूप में पहुंचे।
मशाल यात्रा की अध्यक्षता हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री दिव्यांशु बुद्धिराजा जी ने की मशाल यात्रा में जिला पंचकूला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व युवा साथियों ने हजारों की संख्या में बढ़-चढ़कर मशाल यात्रा में भाग लिया।
निवेदक🙏
मुकेश सिरसवाल (प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अम्बाला)
हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस